रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली  की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर –:–थाना गंज क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर के सामने मोटर सायकल सवार अज्ञात व्यक्ति कट्टा से साहिल निवासी टिकरापारा रायपुर पर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर फरार हो गये थे, कि सूचना पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10 अलग – अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी। आरोपीगण रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
आरोपियों का नाम
01. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज उम्र 25 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।
02. शाहरूख पिता मोह0 आरिफ उम्र 19 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।
प्रकरण में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी हीरा छुरा की पतासाजी लगातार की जा रहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read