शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्य. शाला धोबनमाल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्य. शाला धोबनमाल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्य. शाला धोबनमाल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मैनपुर–:–आज 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ-अवसर पर हमारे शाला प्रांगण शास.प्राथमिक एवं पूर्व माध्य.शाला धोबनमाल में ध्वजारोहण हमारे संस्था प्रमुख द्वय श्री टीकम सिंह माझी (प्रधानपाठक मा.शाला) एवं श्री शिवचरण ठाकुर (प्रधानपाठक प्रा.शाला) तथा गांव के वरिष्ठ जन श्री गणेश राम ध्रुव एवं श्री नवलकिशोर यादव जी के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ | इसके पश्चात् प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं के नारों व गीतों से ग्राम धोबनमाल गुंजायमान हो गया |
तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल जी, श्री गणेश राम ध्रुव जी, श्री घनश्याम यादव जी, श्री ललित राम ध्रुव जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हमारे प्रधानपाठक द्वय श्री माझी सर एवं श्री ठाकुर सर जी पालक सदस्य
श्री सुदर्शन ध्रुव जी, श्री भोलेश्वर दास जी, श्री नवल किशोर यादव जी, के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया | ग्राम पंचायत के सचिव श्री विनोद बिहारी नागेश जी ने कहा ऐसा शानदार कार्यक्रम हर वर्ष होना चाहिए इससे बच्चों में कला के प्रति रूचि बढ़ती है तथा सर्वांगीण विकास होता है |
कार्यक्रम में मंच संचालन मा.शाला के शिक्षक श्री अनिष कुमार सोनकर जी ने जोश और उत्साह से प्रेरित देश-भक्ति शायरी के साथ किया|
कार्यक्रम के सफल संचालन में शाला परिवार से श्री हुमेन्द्र ध्रुवा जी, श्री सुकलाल नेताम जी (शिक्षक) , श्री नंदकुमार सोनवानी जी, श्री गजमन ठाकुर जी (सहायक शिक्षक) , श्री निलाधर यादव जी, श्री भुवने ध्रुव जी (स्वच्छता कर्मी) , श्री शेषमल यादव जी, श्रीमति गुलापी बाई, श्रीमती मंजुला बाई, श्रीमती रूकमणी बाई (रसोईया) , विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा, जिससे कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ | ग्राम पंचायत धोबनमाल के गणमान्य नागरिक तथा माताओं-बहनों ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया|

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read