भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

“भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन

(कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट बैठक मे संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा)
बलोदा बाजार–:– (30।01।2025) छत्तीसगढ़ सर्व नाई सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट प्रांतीय कार्यकारिणी का बैठक कल दिनांक 30।01।2025 को किया गया। उक्त बैठक मे प्रकोष्ट के नवीन पदाधिकारियो का परिचय देकर, स्वागत किया गया। बैठक मे सभी संभाग से सम्मिलित प्रतिनिधियों द्वारा आगामी समय मे प्रकोष्ट का विस्तार् प्रत्येक जिले तक हो इस पर जोर दिया गया। साथ कि पूरे 33 जिले मे कैसे कार्यकारिणी विस्तार किया जाये इस पर रणिनीति बनाई गयी। कार्यकारिणी कि बैठक लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकनाथ सेन द्वारा समस्त पदाधिकारियो से विचार आमंत्रित किया गया। विचार रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा सभी जिलों को साथ रखना, प्रांत, जिला, तहसील ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी अधिकारियो कि सूची बनाना, वर्तमान जिला मे जहा-जहा सर्व नाई सेन समाज कि जिला कार्यकारणी है उनसे मार्गदर्शन लेना, कर्मचारी को समाज के मूलधारा से जोड़ना, कर्मचारी समाजिक रूप से समय दे सकते है ऐसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुझाव दिये गये। जिसके पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांत स्तर पर कर्मचारियों अधिकारियो का सूची तैयार करना, जिसके लिए ऑफलाइन ऑनलाइन मुहीम चलाया जायेगा, प्रकोष्ट हेतु सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन, सभी जिलों मे कार्यकारिणी विस्तार के लिए पहले चरण मे सभी पांच संभाग मे संभाग प्रभारी बनाये जाने पर् सहमति बनी जिनकी घोषणा जल्द किया जायेगा। जिनके द्वारा फरवरी माह मे सभी 33 जिला से जिला प्रभारी का नाम प्रस्तावित करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट द्वारा रचनात्मक कार्यो को प्रमुखता से करने का निर्णय लिया गया है, जिसमे फरवरी माह मे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर् के 101 वे जन्मवर्ष पर सामान्य ज्ञान *भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर* सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के ऑनलाइन प्रदेश स्तर पर आयोजन् का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन् फरवरी माह् के अंतिम सप्ताह मे किया जायेगा। पूरे प्रदेश से भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा साथ हि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानीत् भी किया जायेगा। इस हेतु कार्यक्रम आयोजन प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेन, कोषाध्यक्ष श्री तुलेश्वर सेन को प्रभारी बनाया गया हैं। उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय श्री मुलेश्वर श्रीवास बलोदा बाजार, श्री हेमंत श्रीवास बस्तर, प्रदेश् श्री सचिव् ओम प्रकाश सेन कांकेर, कोषाध्यक्ष श्री तुलेश्वर सेन राजनांदगांव, श्री उमाशंकर श्रीवास कोरबा, श्री प्रदीप सेन कांकेर, श्री पवन सेन कांकेर, श्री राकेश श्रीवास, श्री बसन्त् कौशिक बेमेतरा, श्री प्रीतपाल सेन भाठापारा, श्री रविंद्रनाथ ठाकुर अंबिकापुर, श्री लीलाधर सेन कांकेर, श्री मेघराम श्रीवास, श्री लोकनाथ् सेन जांजगीर चांपा आदि सम्मिलित हुए। अंत मे प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेन जी द्वारा समस्त उपस्थित प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक का सारांस प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read