गुरुद्वारा से लौट रही महिला से कोतवाली के सामने सरेआम लूटी सोने की चेन और अंगूठी, चार बदमाशों ने रची साजिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरुद्वारा से लौट रही महिला से कोतवाली के सामने सरेआम लूटी सोने की चेन और अंगूठी, चार बदमाशों ने रची साजिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव प्रधान संपादक सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गुरुद्वारा से लौट रही महिला से कोतवाली के सामने सरेआम लूटी सोने की चेन और अंगूठी, चार बदमाशों ने रची साजिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायगढ़ : शहर में ठगी का मामला सामने आया है. व्यस्त इलाके सिटी कोतवाली के सामने एक महिला से चार बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह दानीपारा में रहने वाली मेडिकल के संचालक सरबजीत की मां विमला रानी सलुजा उम्र 65 साल गुरुद्वारे से सुबह करीब 10 बजे घर लौट रही थीं. इसी दौरान तभी सिटी कोतवाली के सामने बाईक पर सवार होकर अज्ञात चार बदमाश आए और उसे अपनी बातों में उलझा कर उससे उसके पहने हुए सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार हो गए.
वारदात के बाद परिजनों ने बताया कि लूटे गए सोने के आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर सिलाई मशीन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस ठगी के पीछे के असल तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल संदिग्धों की तलाश और पहचान के प्रयास जारी है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read