बोडराबांधा ब पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच, पंच का हुआ शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण

बोडराबांधा ब पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच, पंच का हुआ शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

बोडराबांधा ब पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच, पंच का हुआ शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण

मुड़ागांव(कोरासी)–:–ग्राम पंचायत बोडराबांधा ब में नव निर्वाचित सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित महिला सरपंच भोजबाई नागेश को निर्वतमान सरपंच पुनारद राम ठाकुर ने अपना कार्यभार सौंपा। साथ ही, वार्ड पंच के रूप में सेवाराम नागेश, देवशरण, नरेश निषाद, जानकी बाई सोरी, सगना बाई, श्याम बाई, अनुसुइया बाई, यादबाई पटेल,अनीता बाई और बसंती ठाकुर ने भी पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। अतिथियों का स्वागत पीला चावल से टिका लगाकर किया गया। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और पदभार ग्रहण कराया गया।उक्त कार्यक्रम में पंचायत सचिव काशीराम साहू, रोजगार सहायक सचिव लालसिंह निषाद, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी, निवर्तमान पंचगण नोहर नेताम, पूर्णिमा बाई, निराला बाई, सोनबती, बुद्धतीन बाई, सुमन बाई, नीलकंठ, ग्राम प्रमुख छबिलाल पटेल, रैन सिंह नेताम, यशवंत ठाकुर, ओंकार नेताम, घुरण सिंह, हेमसिंह, खेलन सिंह नागेश, लोकेश सोरी, नरोत्तम, रामचंद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read