छुरा राज ध्रुव गोंड़ समाज की वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न शिक्षा,स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नति और बेहतरीन न्याय व्यवस्था से ही सामाजिक उत्थान –नीलकंठ।

छुरा राज ध्रुव गोंड़ समाज की वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न शिक्षा,स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नति और बेहतरीन न्याय व्यवस्था से ही सामाजिक उत्थान –नीलकंठ।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

छुरा राज ध्रुव गोंड़ समाज की वार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न

शिक्षा,स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नति और बेहतरीन न्याय व्यवस्था से ही सामाजिक उत्थान –नीलकंठ।

छुरा(गिधनी)–:–आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज छुरा राज के वार्षिक महाधिवेशन दुल्ला सर्कल में शीतला मां के प्रांगण में आयोजित की गयी थी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पूरन सिंह ठाकुर थे।अध्यक्षता राज संरक्षक शिवदर्शन ध्रुव ने किया।विशेष अतिथि बतौर संरक्षक व सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर,राज अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव,पूर्व जिपंस केशरी नोहर ध्रुव,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुलम बाई ध्रुव,जनपद सदस्य संतोषी ध्रुव एवं रूपमती ध्रुव,सरपंच फुलेश्वरी ध्रुव एवं सीता ध्रुव,मड़ेली सर्कल अध्यक्ष गणेश राम ध्रुव,छुरा सर्कल अध्यक्ष बुढ़ान सिंह ध्रुव,चिंगरमाल सर्कल अध्यक्ष जनक राम ध्रुव,दुल्ला सर्कल अध्यक्ष भगवान सिंह ध्रुव,कुगदा सर्कल अध्यक्ष प्रेम सिंह ध्रुव, कुरुद सर्कल अध्यक्ष बुधारु राम मण्डली प्रमुख रुप से उपस्थित थे।अतिथियों व समाज गंगा के द्वारा भगवान बड़ा देव के पूजा, आराधना कर महाआरती की गयी। समाज को संबोधित करते हुए लखन छेदैहा ने देव ठाना व्यवस्था, धर्म स़स्कृति,रीति रिवाज,गोत्र,परम्परा के बारे में विस्तार से बताया।वही शिक्षक हेमलाल ध्रुव ने शिक्षा पर ध्यान देने बात कही।बच्चो को घर में पढ़ने प्रेरित करने मशवीरा दिया।विशेष अतिथि समाज के संरक्षक नीलकंठ सिंह ठाकुर समाज के उत्थान के लिए बेहतर शिक्षा,बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर आर्थिक उन्नति, तथा बेहतर न्याय व्यवस्था से ही कोई भी समाज आगे बढ़ता है। उन्होने छोटे छोटे प्रेरणा दायी कहानी बता समझाया जिलाध्यक्ष पुरन सिंह ठाकुर ने नशा नाश करती है।समाज को खोखला बना देती है। इस लिए इनसे दूर रहे। आभार उद्बोधन में राज अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव ने समाज में लड़कियों की अच्छी पढ़ाई पर खुशी जताया।वही लड़को के पढ़ाई कमी होने से चिंता व्यक्त किया। समाज बेटा पढ़ाओ पर ध्यान देवे।गोंड़ी धर्म से जुड़े हुए भाईयों से रिति रिवाज की जानकारी लेवे। सम्मेलन में कुल छ.सर्कल के समाजिक कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।संचालन शिक्षक खिलाफ ध्रुव,पुना राम ध्रुव, रोशन लाल ध्रुव, ने किया।उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से कोषाध्यक्ष छबी लाल ध्रुव,अंकेक्षक जगतू राम ध्रुव,सचिव नोहर ध्रुव,सह अंकेक्षक देवनारायण ध्रुव,सह सचिव विरेन्द्र ध्रुव, राज समाज सेवक नकुल राम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजुद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read