[gtranslate]

विजय क्लॉथ स्टोर और भारती जनरल स्टोर छुरा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक भ्रमण किया गया।

विजय क्लॉथ स्टोर और भारती जनरल स्टोर छुरा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक भ्रमण किया गया।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

विजय क्लॉथ स्टोर और भारती जनरल स्टोर छुरा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक भ्रमण किया गया।

छुरा(गिधनी)–:–व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में ट्रेनिंग पार्टनर अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कार्यक्रम 2024-25 पूर्ण कराया गया जिसमे शामिल अतिथियों व विजय क्लॉथ स्टोर छुरा एवं प्रभारी प्राचार्य के माध्यम एवं विद्यालय के समस्त व्याख्याता एवं शिक्षक गण के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।विद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत रिटेल ट्रेड संचालित है जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12 वी के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कार्यक्रम हुआ जिसमें कुल 40 विद्यार्थी सम्मिलित हुए
विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियां सीखे जैसे रिटेल स्टोर की गतिविधियों से अवगत होना जिसमें रिटेल स्टोर में ग्राहक से संवाद कैसे करना चाहिए,ग्राहक को कैसे आकर्षित करना चाहिए ग्राहक को दी जाने वाले विभिन्न ऑफर और छूट मार्केटिंग और सेलिंग व विभिन्न रिटेलिंग से संबंधित जानकारी। विजय क्लॉथ स्टोर से शॉप ओनर विजय साहू जी के द्वारा विद्यार्थियों को रिटेल स्टोर की गतिविधियों से अवगत कराया गया।इनके अलावा प्रतिवर्ष 2018 से अब तक 2024-25,11 वी एवं 12 वीं के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप व्यावसायिक प्रशिक्षण के लोकेंद्र कुमार साहू द्वारा करवाया गया
इनके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रम को बढ़ावा देते हुए अतिथि व्याख्यान व औद्योगिक भ्रमण ऑन जॉब ट्रेनिंग एसएससी असेसमेंट भी कराया जाता है जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध हो सके।इंटर्नशिप उपरांत PFMS के माध्यम से एक विद्यार्थियों को ₹ 1125 खाते में हस्तांतरित किया गया जिससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित मिले और व्यावसायिक पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिले।इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार साहू,व्याख्याता चंद्रावती सिन्हा,नागेंद्र देवांगन,रेखा प्रधान,नेहा
जायसवाल,वंदना देवांगन,मधुबाला साहू,भूपत कुमार कनोजे,युवराज कुमार,मोहनलाल ध्रुव,डोमेश्वर ध्रुव,लॉरेंस महिलानगे,चंद्रप्रभा सेन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read