योग्य बनना है तो योग जरूर करें-योगाचार्य मिथलेश सिन्हा

योग्य बनना है तो योग जरूर करें-योगाचार्य मिथलेश सिन्हा

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

योग्य बनना है तो योग जरूर करें-योगाचार्य मिथलेश सिन्हा

छुरा/गिधनी–:– 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण में पूजा न्यूट्रीशन क्लब द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया रविवार को किया गया जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ अनुभवी योगाचार्य मिथलेश सिन्हा के द्वारा सभी को प्रोटोकाल का अभ्यास कराया गया । जिसमें शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले अभ्यास, बैठकर किए जाने वाले अभ्यास, पेट के बल लेटकर, पीठ के बल लेटकर, प्राणायाम आदि का विधिवत अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कहा कि समाज और परिवार में योग्य बनना है तो योग करें क्योंकि योग ना केवल शारीरिक अभ्यास है बल्कि जीवन जीने की सम्पूर्ण कला है,योग को आप जादू भी कह सकते है, नियमित योग करने से जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं। प्रतिदिन नियमपूर्वक नियमित योगाभ्यास करने से आत्मबल बढ़ता हैं, सकारात्मक भाव आता है, साथ ही आत्म विश्वास में भी वृद्धी होती है, जिससे जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं।उर्जा बढ़ती हैं :मनुष्य रोजाना कई गतिविधियाँ करता है और दिन के अंत में थक जाता है, लेकिन अगर वह नियमित योग करता है, तो उसमे उर्जा का संचार होता हैं। थकावट या किसी भी काम के प्रति उदासी का भाव नहीं रहता। सभी अंगो को अपना कार्य करने के लिए पर्याप्त उर्जा मिलती है,क्योंकि योग से भोजन का सही मायने में पाचन होता हैं जो दैनिक उर्जा को बढ़ाता हैं।
क्लब के विषय विशेषज्ञ पवन सिन्हा ने योगाचार्य मिथलेश सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 11 वर्षों से अधिक समय से आपके द्वारा निःशुल्क,निस्वार्थ किए जा रहे योग के कार्य ,क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है।आपका सहयोग क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है, आपकी दीर्घायु जीवन जीने की प्रार्थना करते हुए आपका धन्यवाद करते हैं,तथा भविष्य में आपसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।योग दिवस के इस कार्यक्रम में शंकर सचदेव,तुलसी जगत, शिवचरण कमार,अभिनव साहू, तीजू चक्रधारी,मीना यादव , भुनेश्वर पटेल, चंद्रकांत यादव, कृष्णा यादव, धनराज नाग, अहाना यादव, रूखमणि यादव, हर्षिता पटेल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read