बहनो ने भाईयों के हाथों में बांधी रंग बिरंगी राखी अंचल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

बहनो ने भाईयों के हाथों में बांधी रंग बिरंगी राखी अंचल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

इन्हे भी जरूर देखे

बहनो ने भाईयों के हाथों में बांधी रंग बिरंगी राखी अंचल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

छुरा/गिधनी–:–अंचल में भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।पर्व को लेकर भाई बहनो में काफी उत्साह देखा गया।तथा त्योहार के एक दिन पूर्व ही रक्षाबंधन के लिए बहनो ने रंग बिरंगी राखियां, मिठाईयां और भाईयों ने बहनो के लिए गिफ्ट की खरीदारी कर ली थी।वही रक्षाबंधन को बहनो ने विधि विधान से भाईयों का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधते हुए मंगलकामनाएं की एवं सुबह से पर्व को लेकर चहल पहल देखने को मिला।बहने अपने ससुराल से भाईयों को राखी बांधने मायके पहुंची। ग्रामीण अंचलों में संयुक्त परिवार में बहने एक जगह एकत्र होकर भाईयों को राखी बांधी और भाईयों ने बहनो को उपहार देकर प्रसन्न किया।तथा हर तरफ रक्षाबंधन का उत्साह झलका। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजार एवं मिठाई दुकानो में देर शाम तक भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read