[gtranslate]

ग्राम देहारगुड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ी भक्ति की बयार

ग्राम देहारगुड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ी भक्ति की बयार

इन्हे भी जरूर देखे

ग्राम देहारगुड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ी भक्ति की बयार


मैनपुर–:– ग्राम देहारगुड़ा में इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। पिछले 20 वर्षों से निरंतर चल रहे झूला कार्यक्रम ने इस बार और भी भव्य रूप लिया।


गांव के हर कोने में कृष्ण भक्ति की गूंज सुनाई दी। बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
श्रद्धालुओं की भीड़ पहले से कहीं अधिक देखने को मिली। हर कोई श्रीकृष्ण की झांकी और झूला दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।


गांव में 24 घंटे तक का माहौल कृष्णमय बना रहा—भजन-कीर्तन, झांकियां, और भक्तिमय कार्यक्रमों ने हर किसी के मन को आनंदित कर दिया।
इस अवसर पर ग्रामवासी एकजुट होकर परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read