[gtranslate]

आयोजन: ब्लॉक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की परंपराएं, संस्कृति और योगदान हमारी धरोहर:नीलकंठ

आयोजन: ब्लॉक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की परंपराएं, संस्कृति और योगदान हमारी धरोहर:नीलकंठ

इन्हे भी जरूर देखे

 

आयोजन: ब्लॉक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी समाज की परंपराएं, संस्कृति और योगदान हमारी धरोहर:नीलकंठ


छुरा–:–छ.ग.सर्व आदिवासी समाज एवं समस्त आदिवासी समाज छुरा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर छुरा में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आदिवासी समाज के ईष्टदेव बुढा़देव की छायाचित्र की पूजा-अर्चना से की गई।सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सामाजिक जनों द्वारा पीला चावल और पीला गमछा से पागा बांधकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंग ठाकुर छ.ग.सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं,संस्कृति और योगदान हमारी धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने समाज की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।कार्यक्रम के बीच-बीच में समाज के बालिकाओं द्वारा समाज पर आधारित एकल, सामूहिक, सुवा नृत्य, बस्तर आदिवासी नृत्य,सांस्कृतिक कार्यक्रम कर छटा बिखेरी और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
छत्तर सिंग ठाकुर छ. ग.सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला संरक्षक ने कहा छुरा एक ऐसा विकासखण्ड है जहां आदिवासी समाज के लोग अपने त्यौहारो को पूरी परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार मनाते है। उन्होने आगे कहा आदिवासी काफी सीधे सरल व सज्जन स्वभाव के होते है,समाज के बच्चे अच्छे शिक्षा हासिल कर परिवार समाज और राष्ट्र के विकास मे योगदान देंगें।
*कार्यक्रम का संचालन राजेश्वरी ठाकुर एवं निर्मल ठाकुर ने किया।*

*आदिवासी नृत्य को देखने उमड़ पड़े नगर के लोग*

ब्लांक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्री मैट्रिक परिसर के सामने 11 बजे से शाम 6 बजे तक हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जहां शामिल हुए वही आदिवासी युवक युवतिया पारंपारिक वेशभुषा के साथ काफी मनमोहक पारंपारिक नृत्य करते आदिवासी परंपरा एवं नृत्य को देखने भारी भीड़ लग गई नगर में चारों तरफ एक ही नारे गूंज रहे थे एक तीर एक कमान सभी आदिवासी एक समान।इस दौरान डीजे की धून में भी जमकर थिरके।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से*

छतरसिंह ठाकुर संरक्षक,नीलकंठ सिंग ठाकुर जिला अध्यक्ष, भूवन ठाकुर,उमेंद्र सोरी, कुलेश्वर दाऊ, शिव ठाकुर, शीतल ध्रुव सचिव, पुनितराम ठाकुर मीडिया प्रभारी, कुलेश्वर मरकाम,जी एल.कुंम्भकार,नरसिंगसोम,भोगेन्द्र ठाकुर, पवन ध्रुव, संतोष सोरी, गोकुल ध्रुव, पुरानिक नागेश, आकाश ठाकुर,श्रावण ध्रुव, त्रिलोक ध्रुव, तुलेश्वरी कंवर अधीक्षक, प्रेमवती ध्रुव अधीक्षक, रोहित नेताम अधीक्षक,सपना कंसारी अधीक्षक,परागा ध्रुव,यमुना ठाकुर,भगवती दीवान, गुंजा ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर,महिमा ध्रुव,चांदनी ठाकुर बालेश्वरी ठाकुर,पानसिंह नेताम
सहित हजारों की जनसंख्या में आदिवासी समाज एवं नगर लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read