90% अंकों के साथ वर्षा नेताम ने प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 में टॉप 10 में बनाई जगह स्कूल व परिजनों में छाई खुशियां जश्न का माहौल

90% अंकों के साथ वर्षा नेताम ने प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 में टॉप 10 में बनाई जगह स्कूल व परिजनों में छाई खुशियां जश्न का माहौल

इन्हे भी जरूर देखे

90% अंकों के साथ वर्षा नेताम ने प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 में टॉप 10 में बनाई जगह स्कूल व परिजनों में छाई खुशियां जश्न का माहौल

देवभोग–:–कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्षा नेताम ने 90% अंक प्राप्त कर जिले की टॉप 10 सूची में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
वर्षा नेताम भारत माता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोहेल में अंग्रेजी माध्यम की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की।
वर्षा नेताम के पिता मनमोहन नेताम और माता लक्ष्मी देवी नेताम ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बतायें कि बेटी की इस महानतम कामयाब उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया गया।

बीएचएन स्कूल डोहेल के संचालक मो . अख्तर खान व प्रार्चाय मिताली दास ने वर्षा नेताम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी वर्षा नेताम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि को बीएचएन स्कूल स्टाफ ने क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए वर्षा नेताम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा कुमारी वर्षा नेताम ने बताया कि और इससे भी ज्यादा कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर जज बनने की ख्वाहिश बताई।वर्षा नेताम की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read