आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, CGOA महासचिव सिसोदिया, CSTA अध्यक्ष द्विवेदी, BJP नेता आलोक डंगस और महासचिव होरा ने किया शुभारंभ

आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, CGOA महासचिव सिसोदिया, CSTA अध्यक्ष द्विवेदी, BJP नेता आलोक डंगस और महासचिव होरा ने किया शुभारंभ

इन्हे भी जरूर देखे

आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, CGOA महासचिव सिसोदिया, CSTA अध्यक्ष द्विवेदी, BJP नेता आलोक डंगस और महासचिव होरा ने किया शुभारंभ


रायपुर–:– राजधानी रायपुर में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की दिशा में Anjaneya University ने बड़ा कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड में प्रतिष्ठित क्रिकेट संस्थान गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) के सहयोग से क्रिकेट अकादमी की औपचारिक शुरुआत की गई। अकादमी का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रभारी आलोक डंगस, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, Anjaneya University के चांसलर अभिषेक अग्रवाल, अजय शुक्ल, बी. डी. बाबू, सरसिज घोष सचिव (जी सी सी ए) सुनील त्रिवेदीउपाध्यक्ष (जी सी सी ए), शशांक किशोर ई एस पी एन क्रिक इन्फो, तेज प्रताप जी, खेल प्रशिक्षक वीराज चौहान, बी. अभिजीत, क्यूरेटर रूपेश यादव, मनविंदर सिंह भाटिया, जी सी सी ए कोच मो. आरिफ चौहान, दुर्गेश कुमार, दिलराज भाटिया, संदीप कोरी, आकाश सिंह आलोक, संजय शर्मा सहित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टी रामाराव, महानिदेशक डॉ बी सी जैन, डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग, सहित अन्य खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी में भव्य रूप से किया गया।

इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने क्रिकेट अकादमी की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यहां खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, प्रोफेशनल कोचिंग, फिटनेस सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल केवल एक खेल अकादमी की शुरुआत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति, अनुशासन, रचनात्मकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रशिक्षण व्यवस्था को विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

करीब तीन दशकों से क्रिकेट प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली GCCA का इतिहास उपलब्धियों से भरा रहा है। इस संस्थान ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश कुमार चौहान इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 1994 में उनके द्वारा स्थापित इस अकादमी ने लगातार खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, खेल की बारीकियों और प्रतिस्पर्धात्मक मानसिकता से सशक्त किया है।

GCCA द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, विज्जी ट्रॉफी, विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं और विभिन्न राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जतीन सक्सेना, टी. सुधींद्रा, बिन्नी सैमुअल सहित अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। अकादमी ने केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि खेल के समग्र वातावरण को विकसित करने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर Rajesh Chauhan ने कहा कि खेल केवल करियर बनाने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और टीम भावना जैसी महत्वपूर्ण सीख अपने आप हासिल करता है। क्रिकेट युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और हार-जीत से ऊपर उठकर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। यहां के युवा खिलाड़ियों में जुनून, मेहनत और क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत है। Anjaneya University द्वारा शुरू की जा रही क्रिकेट अकादमी निश्चित रूप से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी।

छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि Anjaneya University द्वारा शुरू की जा रही यह क्रिकेट अकादमी प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन लंबे समय से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और संसाधनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह अकादमी उस कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अकादमी राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मजबूत मंच बनेगी। महासचिव सीसोदिय ने महासचिव होरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में टेनिस खेल को उचाईयों तक ले जाने में श्री होरा का महत्पूर्ण योगदान रहा है, उनके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ टेनिस के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार कर राष्ट्रिय और अंतरास्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।

वहीं, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है और प्रदेश में खेल संस्कृति लगातार मजबूत होती जा रही है। टेनिस, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत कई खेलों में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे समय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल अकादमियों की स्थापना खिलाड़ियों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि Anjaneya University द्वारा शुरू की जा रही क्रिकेट अकादमी प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। यहां खिलाड़ियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण, अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सकेगी।

वर्तमान समय में खेलों को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक हो गया है। केवल किताबों तक सीमित शिक्षा युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि खेल उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करता है। उन्होंने Anjaneya University की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी कदम उठाया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह क्रिकेट अकादमी प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि Anjaneya University में क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की जा रही है। Anjaneya University का यह प्रयास न केवल खिलाड़ियों के सपनों को उड़ान देगा, बल्कि पूरे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार करेगा। हमारे यूनियन क्लब में भी टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग, बिलियर्ड्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा बढ़ा रहे है और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।

इसके साथ ही श्री होरा ने छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया और CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसी का असर है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मैं इसके लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूँ।

श्री होरा ने कहा कि विक्रम सिसोदिया लगातार खेल संगठनों और खिलाड़ियों के हित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ खेल गतिविधियों को नई गति देने का काम कर रहा है। वहीं श्री होरा ने डॉ. हिमांशु द्विवेदी को लेकर कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टेनिस खेल को नई दिशा मिली है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। डॉ. द्विवेदी न केवल खेल संगठनों को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में भी सक्रिय हैं।

वहीं इस दौरान श्री होरा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को एक भव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम मिला है, जिसने प्रदेश को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम की बदौलत आज रायपुर में आईपीएल जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक हो पा रहे हैं, जिससे न केवल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल रहा है, बल्कि प्रदेश के युवाओं में भी खेलों के प्रति नया उत्साह और आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार, खेल संगठन एक साथ मिलकर काम करते हैं, तब प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत होती है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

श्री होरा ने कहा कि आज खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। पहले जहां खेलों को केवल मनोरंजन या शौक के रूप में देखा जाता था, वहीं अब युवा इसे प्रोफेशनल करियर के रूप में अपना रहे हैं। देश और दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती सफलता ने युवाओं के भीतर नया आत्मविश्वास पैदा किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कई खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं, लेकिन यदि उन्हें सही मंच और आधुनिक प्रशिक्षण मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। यही उद्देश्य लेकर इस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि Anjaneya University का यह प्रयास न केवल खिलाड़ियों के सपनों को उड़ान देगा, बल्कि पूरे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार करेगा।

चांसलर अभिषेक अग्रवाल का मानना है कि यह पहल आने वाले वर्षों में रायपुर को क्रिकेट प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी तथा यहां से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read