सुशासन तिहार का तीसरा शिविर शासकीय हाई स्कूल चिचिया में आयोजित , 620 आवेदन में 490 का त्वरित निराकरण नहीं ग्रामीण जनता असंतुष्ट

सुशासन तिहार का तीसरा शिविर शासकीय हाई स्कूल चिचिया में आयोजित , 620 आवेदन में 490 का त्वरित निराकरण नहीं ग्रामीण जनता असंतुष्ट

इन्हे भी जरूर देखे

सुशासन तिहार का तीसरा शिविर शासकीय हाई स्कूल चिचिया में आयोजित , 620 आवेदन में 490 का त्वरित निराकरण नहीं ग्रामीण जनता असंतुष्ट

गरियाबंद – 22 मई, दिन शुक्रवार को सुशासन तिहार जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचिया के हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था। शिविर में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप शामिल हुए।

शिविर में अधिकांश लोग शामिल नहीं हो सकें। यदि शामिल भी हुए तो नहीं के बरोबर, शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनताओं के मांगे, शिकायत व त्वरित निराकरण नहीं होने से अधिकांश लोग कुर्सी छोड़ कर घर वापस लौट आए। चुकी शिविर कार्यक्रम की शुभारंभ लगभग 11.30 बजे हुआ, तो शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने तेज धूप गर्मियों के वजह से अधिक समय तक शिविर में बैठ नहीं सकें। शिविर पंडाल के अंदर भारी भीषण गर्मी लगने से लोग इधर-उधर भागने लगे तो कुछ लोग पेड़-पौधे के छाया का आश्रय लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इधर शिविर में कम संख्या में लोग उपस्थित थे। शिविर में अधिकांश शासकीय अमला आंगनबाड़ी, मितानिन व महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं ही उपस्थित थीं। कम संख्या में ग्रामीण महिला,पुरुष, बुजुर्ग व युवाए उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम को शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी , मां सरस्वती, महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात् मंचसीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी शिविर कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व स्वास्थ्य विभाग में स्मार्ट कार्ड कितने लोग लाभान्वित हुए हैं और कितने इस योजना से अबतक वंचित रह गए है, इस विषय पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से जानकारी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संलग्न दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर जमा करने से कुछ ही दिनों बाद स्मार्ट कार्ड लाभार्थी को प्राप्त किया जाता है। शिविर में कम आवेदन पत्र जमा हुआ है।कम आवेदन पत्र जमा करने की मुख्य वजह है विलम्ब से कार्यक्रम शुरूआत हुई तो वहीं कुछ लोग पहुंचे थे, जिला प्रशासन की खाली कुर्सी देखकर ग्रामीण जनता निराश हो कर घर वापस लौट आए। पहली शिविर माड़ा गांव और दूसरी शिविर मुंगझर में जिस तरह ग्रामीण जनताओं की उपस्थिति सराहनीय रहा है। लेकिन आज चिचिया में आयोजित शिविर में अल्प संख्या में लोग उपस्थित रहे,यह शिविर न के बराबर है। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि आज तक तीन-तीन शिविर आयोजित किए गए है, जिसमें 60% लोगों की मांगों व शिकायती शिविर में त्वरित निराकरण नहीं हुआ है। तो ग्रामीण हताश होकर कुर्सी छोड़ चले गये।

अधिकारियों को संवेदनशील और जवाबदेही के निर्देश

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी जानकारी

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं ग्रामीण और गरीब परिवारों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद लोगों को पक्की मकान उपलब्ध हो। छत्तीसगढ़ राज्य में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही है तो उसे लेकर भी महिलाओं की जरूरतों पर सबल हो रही है।

जनता की समस्याओं का निराकरण

शिविर में कम संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित हुए तो कुछ लोग ने राशनकार्ड, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल, नामांतरण, सीमांकन जैसे अहम विषयों को लेकर शिविर में पहुंचे थे, लेकिन आज शिविर में सुनिश्चित रूप से जनता को त्वरित समाधान नहीं हो पाया ,जिसके कारण क्षेत्र के सभी किसान ,आम जनता एक-एक करके शिविर से बाहर निकल आए और अपने घरों को लौट आए। और दूसरी बात तो यह है कि शिविर में टेन्ड लगी हुई थी, तो लोगों को पर्याप्त मात्रा में बैठने को जगह व कुर्सियां सीमित मात्रा में रहा , जिसके कारण लोगों को अंदर कुर्सी में बैठने को नहीं मिला जगह और कुर्सियां अभाव के कारण ग्रामीण जनता, कर्मचारी, और कोटवारों ने छायादार पेड़ के नीचे बैठे रहे ,आज का शिविर में सबको धराशाई कर दिया,43 डिग्री सेल्सियस तापमान में सारे लोग हाहाकार मच गयी,तेज धूप गर्मी होने पर शिविर में किसान,आम जनता की शत-प्रतिशत उपस्थित नहीं हो पाई। बड़ी आशाएं लगाए पहुंचे किसानों की मांगे व शिकायत शिविर में त्वरित निराकरण नहीं होने से शिविर स्थल पर सबके चेहरे पर निराशाजनक दिखाई दिया। उक्त ग्रामीणों जनों की शिविर में त्वरित निराकरण नहीं होने पर जनप्रतिनिधि भी भड़क उठे, और उन्होंने कहा कि शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीण जनता, किसानों के मांग और शिकायतों में कोई अमल नहीं किया गया, तो मंच से नीचे उतर कर भड़क उठे और संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों को त्वरित निराकरण करने को कहा गया।

आज के इस शिविर में जनगणना में भागीदारी कार्य में तेजी व उत्कृष्ट कर्मचारीयों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने मैधावी, नवोदय विद्यालय, शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में उच्च अंक प्राप्त कर शालेय परिवार की गरिमामय बढ़ाई है, तो उसे लेकर आज मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि,इस साल की तरह हर साल स्कूल की परिक्षा परिणाम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे , अतिथियों ने आभार जताया।

शिविर में उपस्थित अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदायगी कर छोटे-छोटे बाल बच्चे को अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आज चिचिया शिविर में 620 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 575 मांगे और 45 आवेदन पत्र शिकायती है। जिसमें से तीस प्रतिशत आवेदनों का निराकरण नहीं होने से जनता असंतुष्ट होकर शिविर से बाहर निकल आए और अपने घरों को लौट आए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read