“सरपंच के साथ ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन”धुलवाड़ा में अतिक्रमण हटाने की कर रहे है मांग शासकीय भूमि पर हुआ अतिक्रमण हटाने की मशक्कत

“सरपंच के साथ ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन”धुलवाड़ा में अतिक्रमण हटाने की कर रहे है मांग शासकीय भूमि पर हुआ अतिक्रमण हटाने की मशक्कत

इन्हे भी जरूर देखे

“सरपंच के साथ ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन”धुलवाड़ा में अतिक्रमण हटाने की कर रहे है मांग शासकीय भूमि पर हुआ अतिक्रमण हटाने की मशक्कत

खरगोन/सनावद–:–ग्राम धूलवाड़ा में शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण हटाने, शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में हुई मारपीट पर निष्पक्ष कार्यवाही एवं सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में महिला सरपंच ने अन्य ग्रामीणों के साथ खरगोन जाकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत कोटल्याखेड़ी की ओर से निवेदन है कि ग्राम धूलवाड़ा में हरिओम एवं दिलीप के जानवरों के बाड़े के सामने स्थित शासकीय रास्ते एवं शासकीय भूमि पर देवेंद्र करोड़ा, महेंद्र करोड़ा एवं उनके परिवार द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है। उक्त शासकीय रास्ते पर आटा चक्की बना रखी है। तथा मुरम डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में दिनांक 7 मई एवं 15 मई को तहसील कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन दिए गए थे। दोनों आवेदनों की प्राप्ति रसीद पंचायत के पास उपलब्ध है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया था कि यदि भविष्य में कोई जनहानि अथवा विवाद होता है। तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परंतु इसके बावजूद समय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।


दिनांक 19 मई को विधायक महोदय को सूचना देने पर नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, पटवारी जगन एवं पुलिस कर्मचारी राहुल चौहान मौके पर पहुंचे थे। सरपंच संतोष बाई ने बताया कि मौके पर सीमांकन संबंधी चर्चा चल रही थी। तभी अतिक्रमणकारी पक्ष द्वारा गाली-गलौज एवं विवाद शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर महेंद्र करोड़ा एवं देवेंद्र करोड़ा ने दिलीप के साथ लाठी से मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।बीच-बचाव करने पहुंचे हरिओम के साथ भी पत्थर मारकर हमला किया गया तथा दुर्गाराम करोड़ा एवं बलिराम द्वारा भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में हुई। घटना के बाद घायल पक्ष द्वारा थाना सनावद थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।।किंतु रिपोर्ट में मौके पर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों के नाम एवं वास्तविक घटनाक्रम को शामिल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने यह भी निवेदन है कि संबंधित आरोपी पक्ष आदतन विवाद एवं मारपीट करने वाला है। इनके विरुद्ध ग्राम में पूर्व से लगभग 3 शिकायतें दर्ज/प्रचलित हैं। और कई लोगों के साथ मारपीट की उन डर से शिकायतें भी की तथा पास के गांव में भी 3 विवाद एवं शिकायतें हुई हैं। जो जिला खंडवा क्षेत्र में आते हैं। इससे ग्रामीणों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। अत निवेदन है कि शासकीय रास्ते एवं शासकीय भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। घटना के दौरान उपस्थित शासकीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएं। आरोपियों के पूर्व विवाद एवं शिकायतों की जांच कर आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read