59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

​59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


​नानपारा/बहराइच–:–
श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल निर्देशन में, सीमा पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


​दिनांक 31 मई 2026 को, खुफिया विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, 59वीं वाहिनी की सीमा चौकी बलईगांव की टीम और उत्तर प्रदेश पुलिस (थाना मोतीपुर) द्वारा एक संयुक्त गश्ती (Joint Patrolling) अभियान चलाया गया।

​दोपहर लगभग 13:25 बजे, सीमा पिलर संख्या 665/1 (भारतीय क्षेत्र में 220 मीटर अंदर) के समीप, एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। सुरक्षाबलों को देखकर जब उसने भागने का प्रयास किया, तो सतर्क टीम ने उसे तुरंत घेर कर पकड़ लिया।
​बरामदगी एवं गिरफ्तारी का विवरण:
मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत ली गई तलाशी के दौरान संदिग्ध के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:
​स्मैक: लगभग 12 ग्राम
​मोबाइल फोन: 01 (Realme C61, रंग – फिरोजी नीला)
​इस ऑपरेशन में 59वीं वाहिनी के प्रशिक्षित ND Dog ‘Michu’ (मिचू) ने अपनी विशेष सूंघने की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए मादक पदार्थ की सटीक पहचान कर जब्ती में अहम भूमिका निभाई।
​पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान विक्रम चौधरी (उम्र- 30 वर्ष), पुत्र – बडु थारू, निवासी- वार्ड नं 05, गुलरिया, जिला- बर्दिया (नेपाल) के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि बरामद स्मैक उसने बलईगांव (भारत) में किसी अज्ञात व्यक्ति से अपने निजी सेवन के लिए खरीदी थी। आरोपी का पूर्व में इस तरह के अपराधों में शामिल होने का कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।
​आगे की कार्रवाई:
बरामद स्मैक की मात्रा स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है। अतः आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात, गिरफ्तार किए गए आरोपी को जब्त किए गए मादक पदार्थ और अन्य सामग्रियों के साथ आगे की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई हेतु थाना मोतीपुर, जिला- बहराइच (उ.प्र.) की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
​सशस्त्र सीमा बल (SSB) भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रख रहा है।

​जारीकर्ता:
59वीं वाहिनी SSB, नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read