समाज कल्याण विभाग के सक्रियता से मुकबधिर लक्ष्मी को अब मिलेगा प्रशिक्षण

समाज कल्याण विभाग के सक्रियता से मुकबधिर लक्ष्मी को अब मिलेगा प्रशिक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले की मूकबधिर दिव्यांग बालिका कुमारी लक्ष्मी कुंजाम को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़कर उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है समाज कल्याण विभाग द्वारा कुमारी लक्ष्मी एवं उसके परिवार से संपर्क कर उनकी रुचि और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई परिवार द्वारा बताया गया कि लक्ष्मी सिलाई-कढ़ाई सीखकर अपने हुनर के बल पर रोजगार प्राप्त करना चाहती है उसकी इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग ने उसे विभाग अंतर्गत संचालित दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, माना कैम्प रायपुर से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की है प्रशिक्षण केन्द्र में दिव्यांगजनों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है यहां सिलाई-कढ़ाई का विशेष प्रशिक्षण भी उपलब्ध है जिससे कुमारी लक्ष्मी को व्यावसायिक कौशल प्राप्त होगा प्रशिक्षण अवधि के दौरान उसे भोजन एवं आवास की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लक्ष्मी अपने कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर सकेगी तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read