शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दिया ज्ञापन

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दिया ज्ञापन

इन्हे भी जरूर देखे

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दिया ज्ञापन

खरगोन/सनावद–:–जिले के अंतर्गत बड़वाह जनपद पंचायत में आने वाली कोटल्याखेड़ी पंचायत में अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । ताजा घटनाक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश आंजना ने तहसीलदार सहित कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है । ज्ञात हो, खसरा नंबर 130 व 189 पर हुआ अतिक्रमण अब तक मुक्त नहीं हो पाया है । इसी कड़ी में सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश आंजना ने शासकीय अधिकारीयों को स्पष्ट किया कि अगर नियत तिथि तक उक्त अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो, सरपंच संघ जन आंदोलन पर उतर आएगा । जिसकी पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की रहेगी । मिडिया से चर्चा करते हुए अध्यक्ष आंजना ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा है । जिस पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया जाए ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read