59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31 ग्राम स्मैक बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31 ग्राम स्मैक बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे


59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31 ग्राम स्मैक बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

नानपारा, बहराइच –:– दिनांक 01 जून 2026
श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर दिनांक 01 जून 2026 को जी कंपनी, बलईगांव द्वारा थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच की पुलिस के साथ संयुक्त नाका लगाया गया। रात्रि लगभग 2140 बजे सीमा स्तंभ संख्या 663/1 के निकट भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से लगभग 31 ग्राम स्मैक एवं 02 मोबाइल फोन (एक नोकिया कीपैड फोन एवं एक लावा कीपैड फोन) बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि एनडी डॉग “रॉक” द्वारा भी की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान मैनुद्दीन खान (उम्र 25 वर्ष), पुत्र इमरान खान, निवासी वार्ड संख्या-06, बेलहरी, थाना धनौली, जिला बांके, नेपाल के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने उक्त मादक पदार्थ बलईगांव क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था तथा इसका कुछ हिस्सा स्वयं के सेवन एवं कुछ मात्रा नेपाल में आजम खान नामक व्यक्ति को देने के उद्देश्य से ले जा रहा था।
मादक पदार्थ की अवैध तस्करी एवं परिवहन एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। अतः गिरफ्तार अभियुक्त, बरामद स्मैक एवं अन्य जब्त सामग्री को अग्रिम कानूनी कार्रवाई एवं विस्तृत जांच हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया।
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जारीकर्ता
59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read