शत-प्रतिशत उपस्थिति के संकल्प के साथ शिक्षकों का ग्राम भ्रमण, शिक्षा गीतों से गूंजा देहारगुड़ा” “विद्यालय खुलने से पूर्व शिक्षकों का अनूठा अभियान, चौक-चौराहों से घर-घर तक पहुंचाया शिक्षा का संदेश”

शत-प्रतिशत उपस्थिति के संकल्प के साथ शिक्षकों का ग्राम भ्रमण, शिक्षा गीतों से गूंजा देहारगुड़ा” “विद्यालय खुलने से पूर्व शिक्षकों का अनूठा अभियान, चौक-चौराहों से घर-घर तक पहुंचाया शिक्षा का संदेश”

इन्हे भी जरूर देखे

“शत-प्रतिशत उपस्थिति के संकल्प के साथ शिक्षकों का ग्राम भ्रमण, शिक्षा गीतों से गूंजा देहारगुड़ा”

“विद्यालय खुलने से पूर्व शिक्षकों का अनूठा अभियान, चौक-चौराहों से घर-घर तक पहुंचाया शिक्षा का संदेश”

मैनपुर –:–नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल शुभारंभ एवं शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के संस्था प्रमुखों द्वारा एक दिवस पूर्व व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।


इस अभियान के अंतर्गत पूरे ग्राम में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में लाउडस्पीकर लगाकर शिक्षा संबंधी प्रेरणादायक गीतों एवं संदेशों का प्रसारण किया गया। ग्राम के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं बस्तियों में जाकर ग्रामीणों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा नवीन शिक्षा सत्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
अभियान के दौरान प्रत्येक मोहल्ले एवं घर-घर पहुंचकर प्रवेश प्रारंभ होने संबंधी पर्चियों का वितरण किया गया तथा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को 16 जून 2026 को विद्यालय भेजकर शिक्षा सत्र का शुभारंभ करें।
इस जनजागरूकता अभियान में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल एवं ओमप्रकाश वैष्णव द्वारा सतत एवं विशेष प्रयास किए गए। दोनों शिक्षकों ने ग्राम भ्रमण कर शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यालय में अधिकाधिक बच्चों के प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुकरणीय कार्य किया।
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी एवं जनहितकारी प्रयास बताया। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि इस अभियान के परिणामस्वरूप नवीन शिक्षा सत्र में बच्चों की उपस्थिति एवं नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read