इंस्पायर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम तैयार

इंस्पायर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम तैयार

इन्हे भी जरूर देखे

इंस्पायर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम तैयार

इंदौर–:–एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के सानिध्य में एवं पूर्व खेलो एम पी फेंसिंग कोच अमय लश्करी (इंदौर) के निर्देशन में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रांजलि सरोदे द्वारा इंदौर के छोटा बांगड़दा स्थित इंस्पायर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कराते, कोशिकी मार्शल आर्ट एवं फेंसिंग का शिविर आयोजित किया गया ।

जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया । अब इनमें से चयनित खिलाड़ी आगामी होने वाली स्कूल शिक्षा विभाग की स्पर्धा एवं इंदौर जिला कोशिकी मार्शल आर्ट ओर खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में भागीदारी करेंगे ।

खिलाड़ी फेंसिंग जैसे खेल को सीखने का पूरा श्रेय स्कूल मैनेजमेंट और डायरेक्टर प्रशांत तिवारी को देते है । जिन्होंने मार्शल आर्ट ओर फेंसिंग जैसे खेलो के लिए सुविधा दी l चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य गौरव तिवारी ने बधाई दी एवं आभार रोहित कौशल ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read