समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान, प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल हुए सम्मानित

समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान, प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल हुए सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान, प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल हुए सम्मानित

मैनपुर–:– जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मैनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट प्रधान पाठक श्री चित्रसेन पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, अनुशासन और विद्यालय विकास में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधान पाठक श्री चित्रसेन पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और विद्यालय विकास में अनुकरणीय योगदान दिया है। विगत 5 वर्षों में उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु चयन होना विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड स्तर पर उनके विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का एक साथ चयन होना एक बड़ी उपलब्धि रही। खास बात यह रही कि विकासखंड में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी भी इसी विद्यालय से रहे, जो श्री पटेल की मेहनत, अतिरिक्त समय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
श्री पटेल की कार्यशैली सदैव प्रेरणादायक रही है। वे प्रतिदिन विद्यालय समय से आधा घंटा पूर्व पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं तथा अवकाश के दिनों में भी एक घंटे तक विद्यालय का संचालन एवं निरीक्षण करते हैं। इतना ही नहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यालय परिसर के पेड़-पौधों की देखभाल कर उन्हें नियमित रूप से पानी देना उनकी विद्यालय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विद्यालय विकास के लिए उन्होंने शाला प्रबंधन समिति के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अनेक नवाचार किए हैं। शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व पूरे ग्राम में भ्रमण कर माइक के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित करना, विद्यालय की दीवारों को आकर्षक एवं शिक्षाप्रद सामग्री से सजाना तथा विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना उनके समर्पण का परिचायक है।
श्री चित्रसेन पटेल का यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब कोई शिक्षक तन, मन और धन से अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहता है, तो समाज और प्रशासन दोनों उसके योगदान को सम्मानित करते हैं। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read