डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है इस संबंध में जिले के कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है कृषक कृषि उपसंचालक कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है और पूर्ण रूप से भरे हुए प्रारूप में 31 जुलाई 2026 तक फार्म कार्यालय में जमा कर सकते है 31 जुलाई 2026 के निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते है। जिले के समस्त पात्र कृषकों से अपील किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करें आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अर्हताए एवं अन्य जानकारी कृषि कार्यालयों या जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कृषक नेता डॉ. खूबचंद बघेल के नाम पर दिया जाता है, जिनके योगदान को याद करते हुए यह सम्मान उन कृषकों को दिया जाता है, जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read