बघनई नाला में फंसे सभी मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला

बघनई नाला में फंसे सभी मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ बीजापाल-जोगीडीपा मार्ग पर बघनई नाला में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग कार्य के दौरान लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कार्यस्थल पर रह रहे कुछ मजदूर सुरक्षित स्थान की तलाश में समीप स्थित पेड़ों पर चले गए। सूचना मिलते ही विभाग एवं जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की सहायता से सभी मजदूरों का सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रेस्क्यू कराया लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित निर्माण कार्य प्रगतिरत है कार्यस्थल पर निवास के लिए मजदूरों द्वारा नदी तल से लगभग पांच मीटर ऊंचाई पर अस्थायी कैम्प बनाया गया था देर रात लगातार वर्षा के कारण बाढ़ का पानी शिविर तक पहुंच गया, जिसके चलते मजदूरों ने एहतियातन स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों का सहारा लिया घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों एवं स्थल पर तैनात अमले ने तत्काल जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को सूचना दी इसके बाद जिला प्रशासन गरियाबंद, जिला प्रशासन महासमुंद तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा धनहानि नहीं हुई है। सभी मजदूर सुरक्षित हैं तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है उन्होंने कहा है कि मानसून के दौरान निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read