प्राकृतिक खेती से बदलेगा कृषि का भविष्य

प्राकृतिक खेती से बदलेगा कृषि का भविष्य

इन्हे भी जरूर देखे

प्राकृतिक खेती से बदलेगा कृषि का भविष्य

छुरा–:–उपसंचालक कृषि चंदन कुमार राय के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनपीएनएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में विकासखंड छुरा को वर्ष 2026-27 के लिए 375 एकड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का संचालन ग्राम पंचायत सिवनी, पीपरछेड़ी एवं मडे़ली में किया जा रहा है।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मडेली में 125 एकड़ क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत एक दिवसीय कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कम से कम एक एकड़ क्षेत्र में रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जीवामृत,घनामृत, बीजामृत,ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं अग्नास्त्र तैयार करने की विधि, उनके उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना के तहत सरपंच अशोक ठाकुर एवं उपसरपंच जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में किसानों को अरहर मिनीकिट का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में कृषि विभाग से रोमन ठाकुर, हेमंत कुमार ध्रुव, सनत कुमार दीवान, पुस्तम चौहान (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) एवं कुलदीप ध्रुव (कृषि मित्र) सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। इसके अलावा अवध राम मरकाम, तेजराम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकार, देव सिंह, कृष्ण कुमार साहू, थानेश्वर साहू, मोतीलाल साहू, लोचन ठाकुर, रामचंद्र साहू, लालसिंग सिन्हा, पुरेंद्र साहू, रोशन ठाकुर, भगवानी यादव, लोकेश्वर साहू, ईश्वर ठाकुर, लेखन दास,रघुलाल साहू, दौलत ठाकुर, रामचरण ठाकुर, मिथलेश साहू, उत्तम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर उत्पादन लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read