पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर ताला, किसानों की आजीविका पर संकट!

पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर ताला, किसानों की आजीविका पर संकट!

इन्हे भी जरूर देखे

पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर ताला, किसानों की आजीविका पर संकट!

अमलीपदर –:–गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट अमली पदर क्षेत्र के तीन गाँवों के किसान तेतलखूँटी,बजाडी,गुर्जीभाटाT,वर्षों नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के समय से इसी रास्ते का उपयोग करते हुए लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि तक पहुँचकर खेती करते आ रहे हैं। लेकिन अब वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

रास्ता बंद होने से किसानों के लिए खेतों तक पहुँचना, बीज-खाद ले जाना, फसल की देखभाल करना और कृषि कार्य करना बेहद कठिन हो गया है। यह केवल एक रास्ता बंद करने का मामला नहीं, बल्कि किसानों की रोज़ी-रोटी और उनके वर्षों पुराने अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।

प्रशासन से मांग है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग को तत्काल खोला जाए, ताकि तीनों गाँवों के किसान बिना किसी बाधा के अपनी खेती कर सकें।

किसानों के अधिकारों की रक्षा हो, उनकी आजीविका से खिलवाड़ बंद हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read