कलेक्टर जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर गंभीरतापूर्वक आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर गंभीरतापूर्वक आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन का आयोजन किया गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर-दराज इलाकों से पहुंचकर लोगों ने जनदर्शन में कलेक्टर श्री बीएस उइके को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर श्री उइके ने आवेदनों को संज्ञान में लेकर आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम बेलटूकरी की शिवकुमारी साहू ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सौंपा इसी प्रकार ग्राम कोसमी के हरक राम यादव ने पीएम आवास की सूची में नाम जुड़वाने के लिए, ग्राम कुम्हड़ईकला के अन्तोराम माली ने भूमि सीमांकन के संबंध, ग्राम सड़क परसुली के बलदेव राम साहू ने शौचालय निर्माण के बकाया राशि को दिलाने के लिए आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read