अमलीपदर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ अब गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग और सरकारी सेवाएं, 

अमलीपदर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ अब गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग और सरकारी सेवाएं, 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर पंचायत भवन के समीप अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे शहर और सीएससी केंद्रों के चक्कर ग्रामीणों को सरकारी एवं डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराने की दिशा में अमलीपदर ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। पंचायत भवन के समीप स्थापित इस केंद्र का विधिवत पूजा-अर्चना एवं गृह प्रवेश के साथ उद्घाटन किया गया कार्यक्रम में जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच हेमो नागेश, पंचायत सचिव, पंचगण, किसान, गांव के सिरहा, पुजारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से अब ग्रामीणों को बैंकिंग एवं विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी केंद्र में आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) के जरिए नकद निकासी, राशि जमा, फंड ट्रांसफर, बैलेंस जांच जैसी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, पेंशन भुगतान, बिजली बिल जमा, विभिन्न सरकारी पोर्टलों पर पंजीयन तथा यात्रा टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी

अमलीपदर सरपंच हेमो नागेश ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ केन्द्रीत समाचार पत्र न्यूज लोकहित 24 न्यूज़ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी डिजिटल सेवाओं के लिए दूर-दराज के सीएससी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा तथा अधिकांश आवश्यक कार्य पंचायत स्तर पर ही आसानी से हो सकेंगे।

जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ केन्द्रीत समाचार पत्र न्यूज लोकहित 24 न्यूज़ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि वर्तमान समय पूरी तरह डिजिटल युग का है जन्म से लेकर मृत्यु तक अधिकांश शासकीय प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं ऐसे में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से अनावश्यक भागदौड़ कम होगी सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुलभ बनेंगी तथा कागज के उपयोग में भी कमी आएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा ग्रामीणों ने भी केंद्र की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे पंचायत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया उनका कहना है कि अब अधिकांश डिजिटल और शासकीय सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read