आपदा मित्रों को किया प्रशिक्षित

आपदा मित्रों को किया प्रशिक्षित

इन्हे भी जरूर देखे

आपदा मित्रों को किया प्रशिक्षित

बुरहानपुर–:– मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है। निर्देशों के तहत एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रथम प्रशिक्षण सत्र 27 जुलाई से 5 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया गया, इस दौरान जिले के 150 आपदा मित्रों ने सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन एवं बचाव के गुर सीखे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रकार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सात दिवसीय प्रशिक्षण में बाढ़, भूकंप, सुनामी, लू-अतिगर्मी, शीत-अति सर्दी, आग, सीएसएसआर, रोप रेस्क्यू, बोट हैंडलिंग, तैराकी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
समापन कार्यक्रम में आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्रों को आपदा संबंधी लाइट किट का वितरण किया गया। साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित 150 सिविल डिफेंस वालंटियर्स को भी जैकेट प्रदान किए गए। प्रशिक्षण समापन समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, जिला सेनानी श्री आशीष कुशवाह, प्लाटून कमांडर श्री जितेन्द्र सिंह तोमर, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ टीम सहित अन्य द्वारा सहभागिता की गयी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read