राज्य स्तरीय थांग था मार्शल आर्ट्स मे इंदौर को दो स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय थांग था मार्शल आर्ट्स मे इंदौर को दो स्वर्ण पदक

इन्हे भी जरूर देखे

राज्य स्तरीय थांग था मार्शल आर्ट्स मे इंदौर को दो स्वर्ण पदक

इंदौर–:–खेल युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के सानिध्य में एवं थांग था मार्शल आर्ट्स मध्यप्रदेश प्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 9 से 11 अगस्त तक दतिया जिले में आयोजित की गई तीन दिवसीय 7 वीं राज्य स्तरीय थांग था मार्शल आर्ट्स स्पर्धा आयोजित हुई । जिसमें 15 जिलों के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया । स्पर्धा में इंदौर जिला थांग था संघ एवं एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के 5 खिलाड़ी ने भाग लिया था । जिसमें नैतिक चौधरी (अंडर 14) को 41किलो वजन श्रेणी में फूनामा इवेंट में स्वर्ण, अक्षत चौधरी (अंडर 14) को 47 किलो वजन श्रेणी में फूनामा एमा इवेंट में स्वर्ण, वंश राठौर को (अंडर 14) 53 किलो श्रेणी में रजत पदक प्राप्त हुए । प्रांजलि सरोदे एवं माही को भी सीनियर कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त हुए । इनके कोच अमय लश्करी है, जिन्हें इंदौर थांग था मार्शल आर्ट्स संघ की कमान भी सौंपी गई है । स्पर्धा में मुख्य अतिथि दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं विशिष्ट अतिथि सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस अधीक्षक खंडेलवाल जी थे ।स्पर्धा का संचालन मध्यप्रदेश थांग था संघ के सचिव शिवेंद्र परमार ने किया एवं आभार खेल युवा कल्याण विभाग प्रभारलव जोसफ बक्सला ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read