एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं एसपी श्री वेदव्रत सिरमौर ने हरित गरियाबंद के निर्माण का किया आह्वान

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं एसपी श्री वेदव्रत सिरमौर ने हरित गरियाबंद के निर्माण का किया आह्वान

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर सहित जिलाधिकारियों ने आज जिला कार्यालय के परिसर में एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को वृक्षारोपण से जोड़कर इसे जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर श्री बीएस उइके के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है उन्होंने जिलेवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित कर हरित गरियाबंद के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्णसिंह उइके सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read