प्रदेश के शीर्ष पांच अधिकारियों में शामिल हुए कलेक्टर श्री उइके बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस में कलेक्टर बीएस उइके का उत्कृष्ट प्रदर्शन जुलाई के 23 कार्य दिवसों में समय पर उपस्थिति, हासिल किए 100 में 100 अंक

प्रदेश के शीर्ष पांच अधिकारियों में शामिल हुए कलेक्टर श्री उइके बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस में कलेक्टर बीएस उइके का उत्कृष्ट प्रदर्शन जुलाई के 23 कार्य दिवसों में समय पर उपस्थिति, हासिल किए 100 में 100 अंक

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _सरकारी कार्यालयों में समय पर पहुंचने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में लागू बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस व्यवस्था के जुलाई माह के परिणाम में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जुलाई माह के 23 कार्य दिवसों में कलेक्टर उइके ने सभी 23 दिन समय पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। अधिकारियों की उपस्थिति के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कलेक्टर बीएस उइके सहित प्रदेश के पांच अधिकारियों ने 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है रिपोर्ट के अनुसार कलेक्टर श्री उइके ने जुलाई के सभी 23 कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से पहले समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस व्यवस्था का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समयबद्धता, नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है दिसंबर 2025 से मंत्रालय में लागू की गई इस व्यवस्था को जनवरी 2026 से संचालनालयों में भी लागू किया गया है जुलाई माह में 23 कार्य दिवसों के आधार पर उपस्थिति का मूल्यांकन किया गया समय पर उपस्थिति के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकतम 230 अंक में से अधिकारियों का स्कोर तैयार किया गया इस रिपोर्ट में कलेक्टर भगवान सिंह उइके का 100 प्रतिशत स्कोर समय पालन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिपोर्ट में कलेक्टर उइके के साथ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सचिव राजेश सिंह राणा, सचिव सोनमणि बोरा और सचिव हिम शिखर गुप्ता ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच में स्थान बनाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read