“महेश्वर मेरे दिल में – आर्य”पूर्व विधायक आर्य ने किया क्षेत्र का तुफानी दौरा

“महेश्वर मेरे दिल में – आर्य”पूर्व विधायक आर्य ने किया क्षेत्र का तुफानी दौरा

इन्हे भी जरूर देखे

“महेश्वर मेरे दिल में – आर्य”पूर्व विधायक आर्य ने किया क्षेत्र का तुफानी दौरा

बलवाड़ा–:–महेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य ने सावन‌ सोमवार को क्षेत्र का तुफानी दौरा किया । आर्य ने नागरिकों को नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी । इसी कड़ी में ग्राम बागोद में वरिष्ठ भाजपा नेता गज्जू भाई गुर्जर व जनपद सदस्य कड़वा गुर्जर जी से भेंट कर स्वास्थ के हाल चाल जाने । तत्पश्चात ग्राम टेमला में वरिष्ठ भाजपा नेता व नहर अध्यक्ष कैलाश जाट व सुगनचंद जाट के निवास पर भेंट कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व उनका कुशलक्षेम जाना । साथ ही टेमला वरिष्ठ नेता पूर्व सोसायटी अध्यक्ष दीपक पटेल के बड़े भाई सुभाष पटेल के स्वास्थ के हाल चाल जाने । वहीं ग्राम रूपाला में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष शिवप्रकाश जाट (काका साहब) के बड़े भाई भगवान जाट के निवास पर भेंट कर स्वास्थ के हाल चाल जाने । फिर ग्राम उमरिया में हिम्मत मंसोरे की माता जी व वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अक्लेचा जी (सुरपाला) की बहन का निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त की । आर्य द्वारा कार्यकर्ताओं से दीर्घ उत्तरीय संवाद भी किया गया । आर्य ने कहा कि महेश्वर मेरे दिल में है और कार्यकर्ता मेरी धड़कन है । कार्यकर्ता कभी खुद को अकेला महसूस न करें, किसी भी स्थिति में सहायता के लिए वह तत्पर हैं । इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष शिवप्रकाश जाट (काका साहब), वरिष्ठ नेता गज्जू भाई, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गणेश मंसोरे, पूर्व मंडल महामंत्री व वन समिति अध्यक्ष अनिल रावत, दिपक पटेल, कैलाश जाट, सुभाष, ओमप्रकाश अकलेचा, दिपक जाट, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष किशन जाट, जनपद सदस्य कड़वा जी गुर्जर, गोविंद दांगी पड़ावा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read