“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को बरोठा में आयोजित होगा शिविर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों का होगा त्वरित निराकरण

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को बरोठा में आयोजित होगा शिविर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों का होगा त्वरित निराकरण

इन्हे भी जरूर देखे

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को बरोठा में आयोजित होगा शिविर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों का होगा त्वरित निराकरण

देवास–:–मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत जिले में प्रत्‍येक शुक्रवार को विकासखण्‍ड स्‍तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 21 अगस्‍त को कृषि उपज बरोठा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभिन्‍न विभागों के आला अधिकारी पहुंचकर नागरिकों की समस्‍याओं का समाधान करेंगे।

जिले में आयोजित होने वाले आगामी शिविरों का शेड्यूल

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत 27 अगस्‍त को पानीगांव, 03 सितम्‍बर को इकलेरा, 11 सितम्‍बर को हरणगांव, 18 सितम्‍बर को भौंरासा, 25 सितम्‍बर को उदयनगर, 02 अक्‍टूबर को विजयागंज मण्‍डी, 09 अक्‍टूबर को कुसमानिया, 16 अक्‍टूबर को चिड़ावद, 23 अक्‍टूबर को नेमावर, 30 अक्‍टूबर को पीपलरावां, 06 नवम्‍बर को करनावद, 13 नवम्‍बर को डबलचौकी, 20 नवम्‍बर को कांटाफोड, 27 नवम्‍बर को टोंकखुर्द, 04 दिसम्‍बर को अजनास, 11 दिसम्‍बर को देवगढ, 18 दिसम्‍बर को बागली, 25 दिसम्‍बर को नगर निगम देवास, 01 जनवरी 2027 को सतवास, 08 जनवरी 2027 को सुनवानी गोपाल में शिविर का आयोजन होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read