उल्लास एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित

उल्लास एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित

इन्हे भी जरूर देखे

“उल्लास एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित

खण्डवा–:–जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा आयोजित “उल्लास—एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, समस्त जिला न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारीगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, जिला न्यायालय खंडवा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read