22 वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ी विजयी

22 वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ी विजयी

इन्हे भी जरूर देखे

22 वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ी विजयी

इंदौर–:–पूरे प्रदेश की नंबर वन कही जाने वाली मार्शल आर्ट अकादमी एलेट स्पोर्ट्स अकादमी ने एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ के तत्वाधान में एवं खेल युवा कल्याण विभाग बालाघाट जिला के सानिध्य में दिनांक 2 व 3 सितंबर को बालाघाट स्थित मुलना खेल विभाग स्टेडियम में आयोजित की गई 22 वीं राज्य स्तरीय एस.के.आई.एफ. कराते स्पर्धा जिसमें म.प्र. और छग. के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें इंदौर जिले के 25 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसके अंतर्गत कुमिते इवेंट में 14 स्वर्ण 6 रजत और 5 गोल्ड मेडल हासिल हुए । जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी महू ब्लॉक से है । विजेता खिलाड़ियों के बालक वर्ग में हर्षल पंवार, तनिष भलावे, प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, प्रवीण चौहान, ध्रुव बघेल, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, शुभम मालवीय एवं यश गुर्जर हैं । साथ ही बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांशी हुड्डा, तेजस्विनी वर्मा, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, अलशिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे, कुनिका सकोरिया, खुशी धाकड़ व कनिका पटेल है । इनके ट्रेनर रोहित कौशल एवं कोच अमय लश्करी “ट्रेंड सैटर” थे । स्पर्धा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किरण त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि म.प्र. माईनिंग के सचिव उम्मीद सिंह भाटी थे । स्पर्धा का संचालन खेल युवा कल्याण विभाग अधिकारी संतोष पारधी ने किया व आभार जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read