शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

इन्हे भी जरूर देखे

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस


गोहरापदर,गरियाबंद–:–शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा शिक्षक सम्मान, भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं व्यक्तित्व सहित शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया। समारोह को रोचक एवं मनोरंजक बनाने के लिए शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों को श्रीफल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे समारोह का वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राओं सुजाता, देविका एवं किरण द्वारा अत्यंत सुंदर, प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया। उनके कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमामय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आपसी सम्मान, स्नेह एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read