[gtranslate]

इंदौर जिले के 22 खिलाड़ी एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ द्वारा चयनित

इंदौर जिले के 22 खिलाड़ी एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ द्वारा चयनित

इन्हे भी जरूर देखे

इंदौर जिले के 22 खिलाड़ी एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ द्वारा चयनित

इंदौर – एस.के.आई.एफ. इंडिया के तत्वाधान में तमिलनाडु खेल प्राधिकरण तथा कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सानिध्य में एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 24 व 25 अक्टूबर को नागरकोइल (कन्याकुमारी) जिले में प्रायोजित की जाने वाली 22 वीं राष्ट्रीय कराते स्पर्धा के लिए इंदौर जिले के 22 खिलाड़ी एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ द्वारा चयनित किए गए है । जिसके अंतर्गत बालक वर्ग में तनवीक लश्करी, धीरज बघेल, पृथ्वीराज यशोना, तनिश भलावे, श्रेयांश यशोना, हर्षल पंवार, प्रसून मिश्रा, अहम रावत, चिराग सकवार, प्रवीण चौहान और रोहित कौशल शामिल है ।

वहीं बालिका वर्ग में गायत्री राठौर, दिशा राठौर, गीतांशी हुड्डा, कोमल गौड़, हरसिद्धि राठौर, तेजस्विनी वर्मा, अलशिफा कुरैशी, तनिषा मालवीय, श्रेया जरिया, कुनिका सकोरिया एवं उन्नति बासवे शामिल हैं । ये सभी खिलाड़ी अपने अपने वर्गो में काता एवं कुमीते इवेंट में हिस्सा लेंगे । इनके कोच अमय लश्करी “ट्रेंड सैटर” रहेंगे एवं मेडिकल सहायक अनम कुरैशी रहेंगी । चयनित खिलाड़ियों को एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ अध्यक्ष मीनू गौर एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (महू) सचिव राजेंद्र पाटिल ने आशीर्वाद दिया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read