[gtranslate]

“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत कालमुखी में शिविर शुक्रवार को

“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत कालमुखी में शिविर शुक्रवार को

इन्हे भी जरूर देखे

“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत कालमुखी में शिविर शुक्रवार को

खण्डवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
इसी क्रम में 11 सितंबर शुक्रवार को ग्राम कालमुखी में आयोजित शिविर में अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दौरान नागरिकों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को उद्यानिकी फसलों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read