[gtranslate]

“खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार”आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दानपेटी से चोरी 3703/- रुपये नगदी व दानपेटी की जप्त

“खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार”आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दानपेटी से चोरी 3703/- रुपये नगदी व दानपेटी की जप्त

इन्हे भी जरूर देखे

“खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार”आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दानपेटी से चोरी 3703/- रुपये नगदी व दानपेटी की जप्त

खरगोन–:–पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना सनावद की पुलिस टीम ने नर्मदा परिक्रमा में आने वाले प्रसिद्ध टोकसर मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 09.09.26 को थाना सनावद पर सूचना प्राप्त हुई कि, नर्मदा परिक्रमा में आने वाले प्रसिद्ध टोकसर मंदिर परिसर में किन्ही अज्ञात आरोपियों के द्वारा दान पेटी व उसमे रखे लगभग 5000/- रूपये को चुरा कर ले गया है । उक्त सूचना पर से थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 391/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मंदिर में चोरी की घटना व आम जन की आस्था से जुड़ा मामला होने से एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जाकर उक्त मंदिर चोरी के प्रकरण के खुलासे व चोरी की घटना में शामिल आरोपी की शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी कर प्रकरण का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था । टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों का गहन विश्लेषण किया गया तथा संदेहियों को चिह्नित किया जाकर सीसीटीव्ही कैमरे में दिख रहे संदेहियों की धर पकड़ हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर चोरी के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी के लिए लगाया गया ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सीसीटीव्ही कैमरे में दिख रहे संदिग्ध मोहित उर्फ रोहित, अमित उर्फ गोल्ड, आदित्य उर्फ आदी एवं नीरज राठौर है । संदेह के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल चारों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने मिलकर उक्त मंदिर परिसर में हुई चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुए 3703/- रुपये व दानपेटी एवं घटना में प्रयुक्त प्लसर मोटर साइकिल कीमती लगभग 80,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम*
1. मोहित उर्फ रोहित पिता अशोक योगी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबू कॉलोनी सब्जी मण्डी के पीछे सनावद
2. अमित उर्फ गोल्ड पिता राजेश प्रेमी उम्र 19 वर्ष निवासी रवि फलफूट वाली गली तवडी पुरा सनावद
3. आदित्य उर्फ आदी पिता जितेन्द्र कछावे उम्र 19 वर्ष निवासी चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सनावद
4. नीरज पिता हरिशंकर राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी कोर्ट के पास सनावद

*गिरफ्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*
1. *मोहित उर्फ रोहित पिता अशोक योगी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबू कॉलोनी सब्जी मण्डी के पीछे सनाव* द
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1. सनावद 141/25 331(4),305(a) बीएनएस
2. सनावद 302/26 303(2)बीएनएस

2. *अमित उर्फ गोल्ड पिता राजेश प्रेमी उम्र 19 वर्ष निवासी रवि फलफूट वाली गली तवडी पुरा सनावद*
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1. सनावद 171/23 379 भादवि
2. सनावद 172/23 457,380 भादवि
3. सनावद 249/25 331(4),62 बीएनएस

3. *आदित्य उर्फ आदी पिता जितेन्द्र कछावे उम्र 19 वर्ष निवासी चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सनावद*
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1. सनावद 249/25 331(4),62 बीएनएस
2. सनावद 58/26 303(2) बीएनएस

*पुलिस टीम*
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्र सिंह पवार, सउनि संदीप कुशावह, प्रआर 596 रवि कुशावह, प्रआर 559 विनोद गौड, प्रआर 746 राजेश जायसवाल, प्रआर 533 राजेन्द्र सिह चौहान, आर 850 राजीव गुर्जर, आर 103 कृष्णा, आर 429 सरदार निगम थाना सनावद के अन्य स्टाफ एवं साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read