[gtranslate]

70वीं राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न , इंदौर संभाग ओवरऑल चैंपियन

70वीं राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न , इंदौर संभाग ओवरऑल चैंपियन

इन्हे भी जरूर देखे

70वीं राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न , इंदौर संभाग ओवरऑल चैंपियन

इंदौर-:- राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत इंदौर में 7 से 11 सितम्बर,2026 तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का आज एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल राऊ में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इंदौर संभाग श्रीमती अनीता चौहान के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ।


इंदौर संभाग ने 28 गोल्ड मैडल जीतकर ओवरआल चेंपियनशिप अपने नाम की
राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी दिनेश परमार ने बताया गया कि प्रतियोगिता में 14,17,19 वर्ष के भोपाल , ग्वालियर, इंदौर , जबलपुर, जनजातीय विभाग, नर्मदापुरम,सागर,रीवा उज्जैन संभागों से आए लगभग 375 प्रतिभागियों के द्वारा निशानेबाजी के कौशल का प्रदर्शन किया और इंदौर संभाग ने 28 गोल्ड,9 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ओपन साइट में इंदौर प्रथम और सागर उज्जैन द्वितीय और भोपाल जबलपुर तृतीय स्थान पर रहे। पीप साइट में बालक /बालिका 14,17,19 आयु वर्ग में प्रथम इंदौर , उज्जैन भोपाल ग्वालियर द्वितीय और भोपाल तृतीय स्थान पर रहे। एयर पिस्टल में बालक/बालिका 14,17,19 आयु वर्ग में प्रथम इंदौर भोपाल द्वितीय जबलपुर इंदौर और तृतीय ग्वालियर जबलपुर रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में अंडर 19 बालक में एयर पिस्टल में इंदौर के कविश और अंडर 19 बालिका में पीप साइट में इंदौर के अश्विनी मुजाल्दे प्रथम रहे शूटिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण संयुक्त संचालक (शिक्षा)श्रीमती अनीता चौहान, संभागीय खेल अधिकारी श्री हेमंत वर्मा एवं एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ पीटीआई श्री अकरम खान द्वारा किया गया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read