[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान – महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर गतिविधियां आयोजित

सेवा संकल्प अभियान – महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर गतिविधियां आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा संकल्प अभियान – महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर गतिविधियां आयोजित

बुरहानपुर-:-छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय, बुरहानपुर में 17 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल डावर ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान-2026 की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. रवि तरकसवार, श्री कमलेश देपाले, डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी, डॉ. जितेन्द्र कुमार कामले एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read