[gtranslate]

“जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध”किसानों से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की अपील

“जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध”किसानों से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की अपील

इन्हे भी जरूर देखे

“जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध”किसानों से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की अपील

अगर-मालवा -:-जिले में रबी सीजन हेतु उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है। वर्तमान में उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में यूरिया 4848 मे. टन, डी.ए.पी. 3393 मे. टन, एन.पी.के.एस. 3630 मे. टन, एम.ओ.पी. 149 मे. टन, एस.एस.पी. 5406 मे. टन उर्वरक उपलब्ध है।

उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने कृषकों से अपील की है कि रबी फसलों हेतु ई-विकास प्रणाली के माध्यम से 20 अगस्त 2026 से ई-टोकन बनना प्रारंभ हो गए है। अतः किसान भाई परेशानी से बचने के लिए शीघ्र ही अपनी रबी फसलों (गेहूं, चना, सरसों, मसूर एवं अन्य फसलों) हेतु उर्वरक का अग्रिम उठाव सुगमता, सरलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित मूल्य पर मनचाहे उर्वरक विक्रेता का चयन कर प्राप्त कर सकते हैं।

जो किसान प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था के सदस्य हैं, वे संबंधित संस्था से उर्वरक का उठाव आवश्यक मात्रा में कर असुविधा से बचें तथा शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read