[gtranslate]

सेवा सेतु शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: विधायक श्री रोहित साहू सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंडों में खाद्य विभाग ने लगाए सेवा सेतु शिविर ई-केवाईसी, मोबाइल सीडिंग और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का किया समाधान

सेवा सेतु शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: विधायक श्री रोहित साहू सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंडों में खाद्य विभाग ने लगाए सेवा सेतु शिविर ई-केवाईसी, मोबाइल सीडिंग और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का किया समाधान

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा सेतु शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: विधायक श्री रोहित साहू सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंडों में खाद्य विभाग ने लगाए सेवा सेतु शिविर
ई-केवाईसी, मोबाइल सीडिंग और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का किया समाधान

गरियाबंद -:-29 सितंबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खाद्य विभाग, गरियाबंद द्वारा जिले के सभी पांच विकासखंडों फिंगेश्वर, गरियाबंद, छुरा, देवभोग एवं मैनपुर के चयनित ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में खाद्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण और आवश्यक सेवाओं को उनके निकट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

विकासखंड फिंगेश्वर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सेवा सेतु शिविर में राजिम विधायक श्री रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद किया तथा खाद्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों को उनके गांव एवं निकटस्थ स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा सेतु अभियान के उद्देश्य को शासन स्तर पर भी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने से जोड़ा गया है। शिविरों में विशेष रूप से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जाने वाले निःशुल्क खाद्यान्न, पात्रता संबंधी प्रावधानों तथा राशन वितरण प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। हितग्राहियों को ई-केवाईसी पूर्ण कराने, मोबाइल नंबर की सीडिंग एवं अद्यतन कराने तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। फिंगेश्वर में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत मालगांव में भी सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता के बीच पात्र हितग्राहियों को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर सीडिंग एवं अद्यतन तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ लिया।
विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत घटकर्रा स्थित पंचायत भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्राम सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष, पटवारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता, हितग्राही एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में खाद्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसी क्रम में विकासखंड देवभोग में खाद्य निरीक्षक द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। वहीं विकासखंड मैनपुर में सहायक खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में नागरिकों को खाद्य विभाग की योजनाओं, राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ई-केवाईसी एवं मोबाइल नंबर अद्यतन जैसी प्रक्रियाएं पूरी कराने में सहायता प्रदान की गई। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से खाद्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों के निकटस्थ स्थान पर उपलब्ध कराया गया। इससे पात्र हितग्राहियों को विभागीय कार्यालयों तक बार-बार जाने की आवश्यकता कम हुई और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध हुई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read