[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 अक्टूबर को निकलेगी सायकल रैली कलेक्टोरेट परिसर से ग्राम जोबा तक लगभग 20 किलोमीटर आयोजित होगी रैली

सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 अक्टूबर को निकलेगी सायकल रैली कलेक्टोरेट परिसर से ग्राम जोबा तक लगभग 20 किलोमीटर आयोजित होगी रैली

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 अक्टूबर को निकलेगी सायकल रैली
कलेक्टोरेट परिसर से ग्राम जोबा तक लगभग 20 किलोमीटर आयोजित होगी रैली

गरियाबंद-:-01 अक्टूबर 2026/जिले में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रैली सुबह 7ः00 बजे कलेक्टोरेट परिसर से शुरू होकर ग्राम जोबा तक आयोजित होगी। यह रैली लगभग 20 किलोमीटर की रहेगी। जिसमें जिले के विभिन्न वर्गों के नागरिकगण शामिल होंगे। रैली में विजेता रहने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों से साइकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read