[gtranslate]

जिला जेल आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

जिला जेल आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

जिला जेल आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

अगर-मालवा-:-कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में एवं आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी व मुस्कान सेवा समिति उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में जिला जेल परिसर आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उप जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार भी उपस्थित थे । शिविर में आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह डोडोरे, डॉ. मनीष चौधरी एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दी। इस मौके पर मुस्कान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रईस खान एवं समिति के सदस्य श्री जतिन पाटीदार एवं श्री ओमसिंह राजपूत भी उपस्थित थे। शिविर में कुल 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read