[gtranslate]

आयुर्वेद महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पी.जी. एल्यूमिनाई का होगा आयोजन

आयुर्वेद महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पी.जी. एल्यूमिनाई का होगा आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आयुर्वेद महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पी.जी. एल्यूमिनाई का होगा आयोजन

उज्जैन-:-शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष आयोजन समिति डाॅ. ओ.पी. व्यास ने जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 02 एवं 03 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा पी.जी. एल्युमिनाई का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन सत्र में माननीय डाॅ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेष शासन भोपाल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुये आयोजन सचिव डाॅ. आषीष शर्मा ने कहा कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री इंदर सिंह जी परमार, आयुष मंत्री, मध्यप्रदेष शासन भोपाल, माननीय अनिल फिरोजिया जी, सांसद, उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र, माननीय श्री उमेष नाथ महाराज, राज्यसभा सांसद, उज्जैन क्षेत्र, श्रीमती कलावती यादव, सभापति, नगर पालिक निगम, उज्जैन, श्री मुकेष टटवाल, महापौर, नगर पालिक निगम, उज्जैन, श्री ओम जैन, अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड, श्री जगदीष अग्रवाल, अध्यक्ष सिंहस्थ प्राधिकरण, उज्जैन, श्री रवि सोलंकी, अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण, श्री रमेषचन्द्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेष कर्मचारी कल्याण संघ रहेंगे।
मीडिया प्रभारी डाॅ. प्रकाष जोषी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर 10 वैज्ञानिक सत्र होंगे, जिनमें लगभग 200 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे। संगोष्ठी में मुख्य रूप से जीवनषैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन में आयुर्वेद समग्र दृष्टिकोण विषय पर शोध पत्रों का वाचन होगा।
इस संगोष्ठी में पूरे भारतवर्ष से लगभग 500 स्नातक, शोध अध्येता, वरिष्ठ आचार्यगण, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ आयुर्वेेदज्ञ सम्मिलित होंगे। इसी क्रम में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को रात्रि में पी.जी. एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्था से उत्तीर्ण लगभग 200 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं सम्मिलित होकर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read