[gtranslate]

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सरल क्रमांक-10 रामेश्वरम् तीर्थयात्रा संशोधित, प्रस्थान अब 2 दिसंबर से

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सरल क्रमांक-10 रामेश्वरम् तीर्थयात्रा संशोधित, प्रस्थान अब 2 दिसंबर से

इन्हे भी जरूर देखे

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सरल क्रमांक-10 रामेश्वरम् तीर्थयात्रा संशोधित, प्रस्थान अब 2 दिसंबर से

उज्जैन-:-संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मध्यप्रदेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 में यात्रा सरल क्रमांक-10 के कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रालय के आदेश के तहत इस यात्रा को दिनांक 4 अक्टूबर 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित किया गया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब रामेश्वरम् के लिए होगी। संबंधित जिले इंदौर, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास एवं उज्जैन हैं।

संशोधित यात्रा एवं आवेदन कार्यक्रम इस प्रकार है—

यात्रा सरल क्रमांक 10 रहेगा। तीर्थ स्थान रामेश्वरम् है। यात्रा का मार्ग इंदौर (इंदौर, बड़वानी, अलीराजपुर)–देवास–उज्जैन–रामेश्वरम्–उज्जैन–देवास–इंदौर रहेगा।

पूर्व प्रस्थान तिथि 4 अक्टूबर 2026 और पूर्व आगमन तिथि 9 अक्टूबर 2026 थी। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित प्रस्थान तिथि 2 दिसंबर 2026 और संशोधित आगमन तिथि 7 दिसंबर 2026 है।

इंदौर, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास एवं उज्जैन जिले के इच्छुक पात्र श्रद्धालु संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यात्रा 2 दिसंबर 2026 को प्रस्थान कर 7 दिसंबर 2026 को वापस पहुँचेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read