[gtranslate]

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए गए फॉर्म-6

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए गए फॉर्म-6

इन्हे भी जरूर देखे

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए गए फॉर्म-6

गोहरापदर-:-08 अक्टूबर 2026। शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 वितरित किया गया, जिन्होंने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं कराया है।

इस दौरान महाविद्यालय के कुल 82 विद्यार्थियों ने फॉर्म-6 प्राप्त किया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के साथ-साथ मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बीएलओ बनसिंह नागेश, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बजाड़ी; टेकराम ध्रुव, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बनवापारा; पोखराज सोरी, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला जालपारा; लक्ष्मण सिंह, शिक्षक माध्यमिक शाला धरनीढोड़ा; सुरेश यादव, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोहरापदर; उमाशंकर नेताम, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बुरजाबहाल तथा चंद्रप्रकाश पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर, तहसील कार्यालय अमलीपदर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से सौरव साहू एवं मनीष सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा। वहीं कार्यक्रम को सुचारू एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में कार्यालयीन कर्मचारी श्री फाल्गुन सिंह नागेश एवं अतिथि व्याख्याता कु. याशिका नामदेव का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के नवमतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read