[gtranslate]

गरियाबंद के दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि 16 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का अवसर कक्षा 10वीं के पांच और 12वीं के चार विद्यार्थियों की सूची जारी पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे 2 हजार से 5 हजार रुपये तक

गरियाबंद के दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि 16 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का अवसर कक्षा 10वीं के पांच और 12वीं के चार विद्यार्थियों की सूची जारी पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे 2 हजार से 5 हजार रुपये तक

इन्हे भी जरूर देखे


गरियाबंद के दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
16 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का अवसर
कक्षा 10वीं के पांच और 12वीं के चार विद्यार्थियों की सूची जारी
पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे 2 हजार से 5 हजार रुपये तक

गरियाबंद-:- 09 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुसार कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को 2,000 रुपये और कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी। जारी सूची के अनुसार, गरियाबंद जिले में कक्षा 10वीं के पांच और कक्षा 12वीं के चार विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 16 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद से प्राप्त सूची के संबंध में यदि किसी विद्यार्थी को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। इसके लिए कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, कलेक्टोरेट परिसर, कक्ष क्रमांक 11, गरियाबंद में कार्यालयीन दिवस के दौरान उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कक्षा 10वीं के पांच विद्यार्थी सूची में शामिल –
कक्षा 10वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों की सूची में सुप्रिया तिवारी ने 86.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धुर्वागुड़ी की छात्रा हैं। दामिनी साहू ने 82.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे शासकीय हाई स्कूल, घटकर्रा की छात्रा हैं। इसी क्रम में खुशी नागेश ने 72.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर की छात्रा हैं। विजय कुमार हंसराज ने 66.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और वे हाई स्कूल, डुमरबहाल के विद्यार्थी हैं। वहीं देवेंद्र साहू ने 52.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे हायर सेकेंडरी स्कूल, सींनापाली के विद्यार्थी हैं।

कक्षा 12वीं के चार विद्यार्थी चयनित –
कक्षा 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची में गीता टेकाम ने 64.06 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरछेड़ी की छात्रा हैं। खिलेश कुमार मरकाम ने 62.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे हायर सेकेंडरी स्कूल, धौराकोट के विद्यार्थी हैं। इसी तरह दुशीला बिसी ने 53.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल देवभोग की छात्रा हैं। वहीं नेहरू लाल ने 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोसमी के विद्यार्थी हैं।

दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना योजना का उद्देश्य –
‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। समाज कल्याण विभाग ने सूची में शामिल विद्यार्थियों एवं संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर लें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 16 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read